सीकर में लगातार ड्राई मौसम और उत्तरी हवा के दबाव के चलते न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे गिर गया। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सुबह कोहरे से राहत मिली, लेकिन फसलों और गाड़ियों पर जमी ओस सर्दी की तीव्रता को दिखा रही थी।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, सीकर में अगले 1-2 दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तरी हवा के दबाव के कारण तापमान में 1-2 डिग्री और गिरावट हो सकती है। 29 जनवरी को प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, लेकिन सीकर में फिलहाल ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।