सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया और वहां से 25-30 किलो पीतल-चांदी के बर्तन व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। वार्ड नंबर 09 निवासी अशोक कुमार सराफ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान रात में बंद रहता है और वहां किराएदार रहते हैं। सुबह पूजा करने पहुंचे अशोक ने गेट अंदर से बंद पाया और चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।