सीकर के जीणमाता थाना पुलिस ने दिनदहाड़े बकरी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। थानाधिकारी मनोज कुमार यादव के अनुसार, 3 दिसंबर को कैलाश गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मांडोली के पास उसके भाई की देखरेख में चर रही बकरियों में से एक को अज्ञात लोग सफेद गाड़ी में डालकर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने दांतारामगढ़ क्षेत्र से आरोपियों राहुल वर्मा और घनश्याम को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में पहले भी भेड़-बकरी चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनसे संबंधित अन्य मामलों की जांच जारी है।