प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद मौसम शुष्क होते ही ठंड ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीकर में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के 3 डिग्री से भी कम है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। खासतौर पर शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सीकर में शीतलहर को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।