सीकर में बाइक सवार युवकों ने किया पथराव, एक घायल…

मेडिकल स्टोर के बाहर हुआ विवाद, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

सीकर के सालासर बस स्टैंड के पास देर रात बाइक सवार युवकों ने मेडिकल स्टोर के बाहर एक युवक से हाथापाई की और पत्थर फेंके। हमले में प्रतीक माटोलिया नामक युवक घायल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 15-20 बाइक पर आए लड़कों ने हाथों में लाठियां और पत्थर लेकर हमला किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को राउंडअप किया और मामला दर्ज कर लिया। भाजपा नेता स्वदेश शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

abtakhindi news