सीकर में बादल छाए, 28 फरवरी को बारिश की संभावना…

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, दो-तीन दिन रहेगा असर

महाशिवरात्रि पर सीकर और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र ने 28 फरवरी को सीकर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो-तीन दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

abtakhindi news