सीकर शहर और जिलेभर में मंगलवार को मकर संक्रांति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हालांकि सुबह से घने कोहरे के कारण लोग छतों पर पतंगबाजी नहीं कर सके, लेकिन जैसे ही दोपहर बाद मौसम खुला और हवा चली, पतंगबाजी का दौर शुरू हुआ। रंगी-बिरंगी पतंगे आसमान में गूंजीं और चारों ओर पतंगबाजों की आवाजें सुनाई दीं।
देर शाम तक लोग संगीत की धुनों पर नाचते-गाते पतंगबाजी का आनंद लेते रहे। हालांकि, चाइनीज मांझे के कारण 34 लोग घायल हो गए, जिन्हें कल्याण अस्पताल ले जाया गया। कई पक्षी भी पतंगबाजी के दौरान घायल हुए, जिनका उपचार विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया। इसके अलावा, श्रद्धालुओं ने गणेश्वर, टपकेश्वर और बालेश्वर धाम में पवित्र स्नान किया और मंदिरों में दान-पुण्य के कार्य किए।