सीकर में मकान में चोरी, लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी…

कोतवाली थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच

सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घंटाघर के पास रहने वाले किशनलाल मुरारका ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने की चूड़ियां, कंगन, चेन, बोरला, कान की जोड़ी, चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए।

परिवार का अंदाजा है कि यह चोरी 1 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच हुई है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ASI दशरथ सिंह कर रहे हैं।

abtakSikar