सीकर में एक 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को पीहर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि जनवरी में उसे अपने पीहर जाना था। इसी दौरान, उसके ही जिले के एक युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में उसने महिला को शराब पिलाई और नशे की हालत में जबरदस्ती की।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।