सीकर अखिल भारतीय महिला परिषद शाखा द्वारा शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को डिप्रेशन, चिंता, तनाव जैसी मानसिक बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। संस्था की सचिव डॉ. दीपिका चौधरी और योग आचार्य संतरादेवी ने योग और संगीत के माध्यम से महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया।
शाखा की अध्यक्ष पूजा चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय महिला परिषद, नई दिल्ली द्वारा मानसिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष पूजा चौधरी, सचिव डॉ. दीपिका चौधरी, उपाध्यक्ष शारदा सैनी, सोनू सोनी, शशि बंसीवाल, योगाचार्य संतरा देवी, मीडिया प्रभारी शिवानी तिवाड़ी, नीतू पारीक, दीपिका शर्मा, साहिबा, भगवती थावानी समेत कई महिलाएं उपस्थित रही।