सीकर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 4 मार्च से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि 7 मार्च से तापमान दोबारा बढ़ने की संभावना है।