सीकर में धुलंडी के दिन रामरतन सैनी (40) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेला था, जब छोटा भाई धर्मेंद्र पहुंचा तो घटना का पता चला। आत्महत्या से पहले उसने अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था।
कमरे से चार पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कारखाना मालिक पंकज शर्मा पर उसके नाम पर लोन लेने और किश्तें न चुकाने का आरोप लगाया। लोन एजेंटों की लगातार धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान था। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर भी रिश्तेदार को भेजा, जिसमें अपनी तकलीफों का जिक्र किया। घटना के बाद एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों और जानकारों ने लोन माफी और कारखाना मालिक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया। जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।