सीकर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का शक्ति प्रदर्शन, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीकर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का शक्ति प्रदर्शन, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीकर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का शक्ति प्रदर्शन, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीकर, 15 सितम्बर 2025।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज सीकर जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे जिला अध्यक्ष हमीरसिंह और जिला मंत्री कल्याण सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

ज्ञापन में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लिए TET परीक्षा की बाध्यता समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह मुद्दा अत्यंत संवेदनशील है क्योंकि प्रदेश के लगभग एक लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर शिक्षकों को गफलत में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में संख्या बल और विरोध की शक्ति से नीतियां बदली जा सकती हैं।

इस मौके पर संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष में भागीदारी निभाई। ज्ञापन देने वालों में उपशाखा सीकर अध्यक्ष अनूप माथुर, पिपराली अध्यक्ष अरुण महला, धोद अध्यक्ष कैलाश कविया, पलसाना अध्यक्ष शिशुपाल मील , फतेहपुर अध्यक्ष रामलाल महला, खंडेला अध्यक्ष नरपत सिंह,प्रदेश महिला सचिव सुशीला कस्वां, जिला सभा अध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला महिला मंत्री नीतू शर्मा, जिला महिला सचिव सुशीला रेवाड़, जिला महिला उपाध्यक्ष विजय लता पालावत, कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह कविया, अक्षय कुमार, मनोज शर्मा , जितेंद्र चोटिया, बनवारी मील, सुधीर पाराशर ओमपाल सिंह, सुमन कविया, ललिता शर्मा , लक्ष्मी कंवर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह प्रदर्शन प्रदेशभर में जारी शिक्षक आंदोलन का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य शिक्षा व्यवस्था में स्थिरता और शिक्षकों की नौकरी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

abtakhindi newsshekhawati newsSIKAR NEWS