सीकर में रामायण म्यूजिकल प्ले का आयोजन…

पुनीत इस्सर और विंदु दारा सिंह देंगे लाइव प्रस्तुति

सीकर में 7 दिसंबर को कटराथल रोड स्थित एक निजी गार्डन में “जय श्री राम रामायण” म्यूजिकल प्ले का मंचन होगा। इस ब्रॉडवे-शैली के नाट्य शो में महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर और रामायण में हनुमान की भूमिका से प्रसिद्ध विंदु दारा सिंह लाइव परफॉर्म करेंगे। शो में 30 से अधिक कलाकार रामायण और महाभारत से जुड़ी प्रस्तुतियों में शामिल होंगे।

शो का निर्देशन पुनीत इस्सर ने किया है और यह पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। दीवा एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर हाफिज बेग के अनुसार, तीन घंटे के इस शो में 15 मिनट का ब्रेक भी होगा। पुनीत इस्सर ने थिएटर को परिवार के साथ देखने योग्य बताते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता महाभारत से मिली। वहीं, विंदु दारा सिंह ने इसे सांस्कृतिक अनुभव का हिस्सा बताया।

abtakNewsSikar