सीकर में रेप और धमकी के मामले की जांच जारी…

जिले में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने वायरल करने की धमकी दी

 

सीकर जिले में 30 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी कुलदीप ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाना शुरू किया। आरोपी युवक ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी महिला से पैसे की मांग कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

abtakNewsSikar