सीकर में लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क बीपी-शुगर जांच शिविर आयोजित

सीकर में लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क बीपी-शुगर जांच शिविर आयोजित

सीकर में लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क बीपी-शुगर जांच शिविर आयोजित

सीकर

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब सीकर द्वारा शहर में एक निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बजाज रोड स्थित शगुन रेजीडेंसी में डॉ बी. लाल पैथ लैब के सहयोग से लगाया गया।

क्लब के सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रोजेक्ट प्रभारी उमेश त्रिवेदी ने कहा कि रेजिडेंशियल क्षेत्रों में शिविर लगाने से स्थानीय परिवारों के साथ-साथ आसपास के लोगों और राहगीरों को भी जांच का लाभ आसानी से मिल पाता है। शिविर में कुल 61 लोगों ने बीपी और शुगर जांच करवाई। उपस्थित महिलाओं ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को जनहित में उपयोगी बताया। इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष मणि शंकर काबरा सहित अशोक शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, महावीर सैनी, सुरेश तोदी, सुशील भरतिया, मदन लाल ईनानिया एवं रेखा दाधीच ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। लायंस क्लब ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update