सीकर में लेपर्ड का हमला: वर्कशॉप मैकेनिक घायल, रिहायशी इलाके में दहशत…

वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी, बाथरूम में छुपा लेपर्ड

सीकर के स्वामियों की ढाणी में लेपर्ड के हमले से शुक्रवार सुबह दहशत फैल गई। एक वर्कशॉप मैकेनिक, अखिल, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लेपर्ड ने पहले एक घर में घुसने की कोशिश की और बाद में वर्कशॉप में अखिल पर हमला किया।

हमले के बाद लेपर्ड कॉलोनी की गलियों में दौड़ता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल लेपर्ड एक नर्सिंग ऑफिसर के घर के बाथरूम में छुपा है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है, लेकिन रिहायशी इलाके में उसकी मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल है।

abtakNewsSikar