सीकर में वकीलों का विरोध जारी, 23वें दिन भी धरना प्रदर्शन…

सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाली की मांग, 6 वकील अनशन पर बैठे

सीकर में संभाग व नीमकाथाना जिला बहाली की मांग को लेकर वकीलों का धरना 23वें दिन भी जारी रहा। अभिभाषक संघ ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते हुए वर्क सस्पेंड रखा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 6 वकील अनशन पर बैठे हैं। एडवोकेट दामोदरदास ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बनाया था, जिसे नई सरकार ने रद्द कर दिया। वकीलों ने कहा कि सीकर में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद होने के बावजूद इसे निरस्त करना अनुचित है। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, आंदोलन जारी रहेगा।

abtakhindi news