सीकर में विवाह पंचमी महोत्सव और छात्रावास समिति चुनाव की तैयारियां…

राम-जानकी विवाह के साथ सांस्कृतिक आयोजन

सीकर के नानी गेट स्थित सिद्धपीठ जानकीवल्लभ मंदिर में शुक्रवार को विवाह पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। युवा आचार्य रोहित शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 9:15 बजे राम-जानकी का अभिषेक होगा और 9:30 बजे हल्दी-मेहंदी की रस्में पूरी की जाएंगी। 10:15 बजे भगवान जानकीनाथ दूल्हा रूप में सजेंगे और शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 11:15 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा और विवाह के भजन गाए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन दोपहर 12:30 बजे महाआरती और छप्पन भोग से होगा।

छात्रावास समिति के चुनाव 15 दिसंबर को

रैगर छात्रावास समिति के चुनाव 15 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी रामस्वरूप सेवलिया ने बताया कि 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं, और उसी दिन शाम 4 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया रैगर छात्रावास में संपन्न होगी।

abtakNewsSikar