राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने सीकर में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और नीमकाथाना जिला एवं सीकर संभाग की बहाली की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने अभिभाषक संघ के धरने का समर्थन करते हुए कोर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जनसंख्या और विकास के मद्देनजर नीमकाथाना को जिला और सीकर को संभाग बनाया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इस फैसले को रद्द कर दिया, जिससे जनता में आक्रोश है। शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के शिक्षक भी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।