सीकर में शिवालय क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

शराब के नशे में शिवालय को नुकसान पहुंचाने वाला आदतन अपराधी पकड़ा गया

सीकर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने मोक्षधाम में बने शिवालय को क्षतिग्रस्त कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी संजय नायक उर्फ शशि (34) को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन शराबी है और उसने शराब के नशे में यह कृत्य किया। SHO सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि 13 जनवरी की रात शिवालय में तोड़फोड़ की गई थी, जिसमें शिवलिंग पर चढ़ाए नाग और कलश को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को नायकों का मोहल्ला, सूर्यनगर से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल मामराज और मनोज कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही।

abtakhindi news