सीकर में शीतलहर का प्रकोप, पारा फिर माइनस में पहुंचा…

फतेहपुर में -1.5 डिग्री, 15 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी

सीकर जिले में शीतलहर का कहर जारी है, जहां फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। कड़ाके की ठंड के बीच दिन में भी तेज सर्द हवाओं ने गलन का एहसास कराया, और धूप निकलने के बावजूद फसलों और वाहनों पर ओस जमी रही।

जयपुर मौसम केंद्र ने 15 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार से पांच दिन जिले में राहत की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान माइनस में बने रहने और ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात की सर्दी लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है।

abtakNewsSikar