प्रदेश में शीतलहर के प्रभाव से सीकर में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। आज लगातार पांचवें दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा, और कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में -2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हल्के कोहरे और धूप के बावजूद गलनभरी सर्दी ने लोगों को कंपकंपा दिया।
जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर जिले में 18 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज और कल इसके प्रभाव में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, लेकिन 17 दिसंबर से ठंड फिर तेज होने की संभावना है। इस सीजन में सीकर में अब तक केवल पांच दिन न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है, जिसमें आज और शनिवार को -2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।