सीकर में शीतलहर के कारण गलनभरी सर्दी का एहसास बढ़ गया है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 9.7 डिग्री था। हल्के कोहरे और ओस की परत ने फसलों को ढक लिया, जिससे किसान चिंतित हैं।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, मकर संक्रांति पर मौसम साफ और सूखा रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर बदलाव की संभावना है। 15 जनवरी को जयपुर संभाग में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। सीकर में भी बारिश और ओलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।