सीकर में शीतलहर का कहर, घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी…

तापमान 3.5 डिग्री तक गिरा, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने सीकर सहित पूरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है। सीकर में इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे रहा। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा।

जयपुर मौसम केंद्र ने 2 जनवरी तक सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में बना रहेगा और दोपहर में भी ठंड का असर कम नहीं होगा। कोहरे और सर्दी के चलते लोगों की सुबह की गतिविधियां प्रभावित रही हैं।

abtakhindi newsNews