सीकर में शेखावाटी नीलगर रंगरेज समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शनिवार को, तैयारियाँ पूर्ण

सीकर में शेखावाटी नीलगर रंगरेज समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शनिवार को, तैयारियाँ पूर्ण

सीकर में शेखावाटी नीलगर रंगरेज समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शनिवार को

7 सितंबर को हुआ लगन का दस्तूर, तैयारियाँ पूर्ण

सीकर:

शेखावाटी नीलगर रंगरेज समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 11 अक्टूबर 2025 को सीकर में आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन सालासर रोड स्थित एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में संपन्न होगा। सम्मेलन के तहत होने वाले विवाहों के लगनों का दस्तूर 7 सितंबर 2025 (रविवार) को मदनी महल, फतेहपुर रोड पर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में आल इंडिया नीलगर रंगरेज समाज से आए बुजुर्गों और नौजवानों ने भाग लेकर समाज की एकता और परंपरा को मजबूत किया। समारोह का संचालन जनाब अनवर हुसैन (सीटीओ, जयपुर) ने किया। आगंतुकों का स्वागत सीकर नीलगर रंगरेज समाज के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बाबू गुलाम रसूल गौरी, उस्मान सौलंकी एवं सम्मेलन कमेटी द्वारा किया गया। सम्मेलन के प्रवक्ता ताहिर हुसैन गौरी (सीकर) ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समाज की ओर से यह आयोजन पारंपरिक सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक होगा।

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarSIKAR NEWS