सीकर में शैक्षिक महासंघ ने तिलक व मिष्ठान से मनाया भारतीय नववर्ष

सीकर में शैक्षिक महासंघ ने तिलक व मिष्ठान से मनाया भारतीय नववर्ष

सीकर में शैक्षिक महासंघ ने तिलक व मिष्ठान से मनाया भारतीय नववर्ष

सीकर।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान सीकर के विद्यालय शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय नववर्ष का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदेश महिला सचिव सुशीला कस्वा, जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा, महिला जिला मंत्री नीतू शर्मा, पिपराली उपशाखा अध्यक्ष अरुण महला, धोद उपशाखा अध्यक्ष कैलाश कविया, उपाध्यक्ष जितेंद्र चोटिया, मंत्री चंदन सिंह, सुधीर पाराशर, बनवारी मील सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नव ऊर्जा, नव संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक एवं मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और उल्लासमय बना रहा। आयोजन ने संगठन की एकजुटता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS