सीकर में शॉर्ट सर्किट से फोटो फ्रेम की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान….

महामंदिर रोड पर देर रात लगी आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सीकर के महामंदिर रोड पर सोमवार देर रात एक फोटो फ्रेम की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी थी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकान में लकड़ी और प्लास्टिक का काफी सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैली और भयानक रूप ले लिया। हालांकि, गनीमत रही कि आग पास की अन्य दुकानों में नहीं फैली और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय आग की लपटें इतनी तेज थीं कि रात में शहर के कई हिस्सों से दिखाई दे रही थीं।

abtakNewsSikar