सीकर में संविदा और डेपुटेशन भर्ती का विरोध तेज…

नगरीय निकाय कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति के जरिए रिक्तियों को भरने की मांग

सीकर में नगरीय निकाय के अधिकारी और कर्मचारी संविदा और डेपुटेशन के जरिए भर्ती के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। नगर परिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर 2024 को जारी आदेश के तहत विभिन्न पदों पर चार साल तक डेपुटेशन पर अधिकारियों को नियुक्त करने का प्रावधान है, जो पदोन्नति और अन्य लाभों को खत्म कर देगा।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि डेपुटेशन और संविदा नियुक्ति से नगरीय निकाय के कामकाज पर नकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि बाहरी कर्मियों को स्थानीय नियमों की जानकारी नहीं होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि पदोन्नति या नई स्थायी भर्तियों से रिक्तियों को भरा जाए। विरोध जारी रहा तो पेनडाउन स्ट्राइक का विकल्प भी अपनाने की बात कही गई।

abtakSikar