सीकर में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना…

10 दिसंबर से तेज होंगी सर्द हवाएं, तापमान में गिरावट का अनुमान

सीकर जिले में ठंड का असर लगातार बना हुआ है, और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद सर्दी का प्रभाव जारी है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 3.5 डिग्री था। मौसम विभाग का कहना है कि 7 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इस मौसम प्रणाली का प्रभाव 9 दिसंबर तक रहेगा, जिसके बाद 10 दिसंबर से राजस्थान में ठंड और बढ़ेगी। सीकर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। दिन के समय भी सर्द हवाओं के चलते गलनभरी ठंड का एहसास होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में तापमान के जमाव बिंदु से नीचे जाने की संभावना रहती है, जिससे जिले में ठंड के हालात और कड़े हो सकते हैं।

abtakNewsSikar