सीकर में आज रात के पारे में 2 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन अब सर्दी का असर बढ़ने वाला है। 9 से 11 दिसंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड वेव का असर रहेगा, और सीकर में भी 10 और 11 दिसंबर को इसका प्रभाव देखा जा सकता है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में 7 दिसंबर को सबसे कम तापमान 2 डिग्री था।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने का अलर्ट है, जिसका प्रभाव राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी जिलों में रहेगा। शेखावटी क्षेत्र में 9 और 10 दिसंबर को तापमान में गिरावट आने की संभावना है।