सीकर में सिलेंडर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार…

चोरों ने बाइक से चोरी की वारदातें कीं, पुलिस ने बरामद किए 8 सिलेंडर

सीकर में सिलेंडर चोरी की घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी करने वाली गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 सिलेंडर और चोरी की गई बाइक बरामद की गई है। 2 फरवरी को इलियास अली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि पिपराली रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान से 1 फरवरी को दो चोरों ने मोटरसाइकिल पर सिलेंडर चुराए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 4 फरवरी को आरोपियों को राधाकिशनपुरा इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद इमरान रंगरेज (22) और मोहम्मद आसिफ (28) ने नशे की लत के कारण सिलेंडर चोरी की वारदातें की थीं। इनके पास से मिली बाइक भी सीकर के सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस पूछताछ में और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

abtakhindi news