सीकर में सीएसडी कैंटीन शिफ्टिंग के विरोध में रिटायर्ड फौजियों का कैंडल मार्च…

कैंटीन को वापस शहर में शिफ्ट करने की मांग, 66 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन

सीएसडी कैंटीन को शहर से 8 किलोमीटर दूर हाईवे पर शिफ्ट करने के फैसले से नाराज रिटायर्ड फौजी और उनके परिवारों ने सीकर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। नवलगढ़ पुलिया के पास पिछले 35 साल से संचालित इस कैंटीन की नई लोकेशन पर पार्किंग और सुरक्षा की कमी को लेकर लोगों में रोष है। विरोध में सैकड़ों की संख्या में रिटायर्ड फौजियों ने कल्याण सर्किल तक आक्रोश रैली निकाली।

रिटायर्ड फौजी चौखा राम बुरड़क ने बताया कि कैंटीन की नई लोकेशन महिलाओं के लिए असुरक्षित है, और दूर होने के कारण सैनिक परिवारों के लिए असुविधाजनक भी है। शहर में ही चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां और ज्यादा खतरे की संभावना है। वर्तमान में कैंटीन शिफ्टिंग का विरोध पिछले 66 दिनों से धरना-प्रदर्शन के रूप में जारी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

प्रशासन से मांग की गई है कि सीएसडी कैंटीन को उसी स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए ताकि सैनिकों और उनके परिवारों को सुविधाजनक और सुरक्षित सेवा मिल सके।

abtakNewsSikar