सीकर में सीए परीक्षा में योगेश यादव ने की सफलता हासिल

सीकर में सीए परीक्षा में योगेश यादव ने की सफलता हासिल

सीकर में सीए परीक्षा में योगेश यादव ने रचा इतिहास

सीकर

सीकर शहर के लाल सिंह कॉलोनी, राधाकिशनपुरा निवासी योगेश यादव पुत्र गिरिराज यादव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीए परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को घोषित सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में योगेश यादव ने कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया। सीए परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें सीमित प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफलता प्राप्त कर पाते हैं। योगेश की इस उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। योगेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी कठिन परीक्षा को पार किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS