सीकर में स्टेट लेवल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट, केशवानंद स्कूल में होगा 2 दिवसीय आयोजन

150 दिव्यांग खिलाड़ी 106 इवेंट्स में पार्टिसिपेट करेंगे

सीकर में स्टेट लेवल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट, केशवानंद स्कूल में होगा 2 दिवसीय आयोजन, 150 दिव्यांग खिलाड़ी 106 इवेंट्स में पार्टिसिपेट करेंगे

 

9वीं राजस्थान राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप – 2025
सीकर।

आयोजन सचिव  रामनिवास ढाका ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सीकर में पहली बार पैरा खेल आयोजित होने जा रहे हैं। इस अवसर पर 9वीं राजस्थान राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप – 2025 का आयोजन स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान, सीकर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा कुल 106 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्यधारा के खेलों से जोड़ना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करना है। प्रेस वार्ता में द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर प्रसाद सैनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल ढाका, तथा दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव  हिम्मत सिंह एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS