सीकर में हल्के कोहरे और बादलों के साथ तापमान में बढ़ोतरी…

2 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम, 3 फरवरी से बदल सकते हैं हालात

लगातार सूखे मौसम के बीच आज सीकर में हल्का बदलाव देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी तक जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद हल्के बदलाव की संभावना है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फरवरी में कड़ाके की ठंड महसूस नहीं होगी, क्योंकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना है।

abtakhindi news