सीकर में 10वीं बोर्ड का शानदार रिजल्ट, अमन इंग्लिश स्कूल ने रचा इतिहास

सीकर में 10वीं बोर्ड का शानदार रिजल्ट, अमन इंग्लिश स्कूल ने रचा इतिहास

सीकर में 10वीं बोर्ड का शानदार रिजल्ट, अमन इंग्लिश स्कूल ने रचा इतिहास

सीकर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया। इस बार खास बात यह रही कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं कक्षा से पहले घोषित किया गया।

जिले में कुल 46,601 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 25,966 लड़के और 20,635 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षा में 25,591 लड़के और 20,452 लड़कियां शामिल हुईं। कुल मिलाकर 46,043 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सीकर जिले का कुल परिणाम 97.43 प्रतिशत रहा, जो बेहद शानदार माना जा रहा है।

इसी बीच मेरिट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पहचान बना रहे अमन इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। विद्यालय का 10वीं बोर्ड का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जहां सभी 118 विद्यार्थी शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।

विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 23 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक और 31 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

मेरिट सूची में प्रमुख विद्यार्थी:  

  • सोफिया (इरशाद अली भाटी) – 94.50%
  • इशरत जहां (डॉ. अब्दुल रहीम) – 94.33%
  • शिफा मोहम्मद (नासिर) – 94.17%
  • हुमायरा जहां (इमरान हुसैन) – 93.83%
  • मोहम्मद अब्बास (अब्दुल सत्तार) – 93.67%
  • फातिमा खान (मोहम्मद इमरान गौरी) – 93.67%
  • आशमा परवीन (अख्तर अली) – 93.17%
  • अरमान खान (जावेद अली) – 92.67%
  • जमजम बानो (मोहम्मद नासिर) – 92.67%
  • शाहिस्ता खानम (सिकंदर अली) – 92.50%
  • निगार फारूकी (मोहम्मद अकरम फारूकी) – 92.33%
  • रफिया (उमेद अली) – 92.33%
  • मिस्बाह बानो (आरिफ चौहान) – 91.00%
  • रेहान (मोहम्मद जावेद) – 90.50%

इस उपलब्धि पर विद्यालय के स्टूडेंट्स, अभिभावकों, एकेडमिक डायरेक्टर इंजीनियर असरार अहमद, प्रिंसिपल असलम खान, स्टाफ और सभी शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

विद्यालय की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS