सीकर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होने के कारण सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि, दिन में धूप तेज महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़ सकता है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 6.5 डिग्री था। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ठंडक अधिक महसूस हो रही है, जिससे लोग अभी भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं।