सीकर जिले के सदर थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, लड़की 6 दिसंबर की शाम 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने लड़की की काफी जगह तलाश की और दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं और लड़की की तलाश के लिए प्रयासरत हैं।