सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, वह बिना बताए देर रात घर से निकल गई और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने पड़ोस के एक युवक पर शक जताया है, जिससे लड़की अक्सर फोन पर बात करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।