सीकर में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 27 फरवरी से बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार को 10.8 डिग्री था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 27 फरवरी से सक्रिय होगा, जिससे जिले में बारिश हो सकती है। इसका असर एक मार्च तक रह सकता है, और तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।