सीकर रूट की तीन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी…

30 जून 2025 तक जारी रहेगा संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे ने सीकर मार्ग की तीन विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि को 30 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 04705/04706 जयपुर-श्रीगंगानगर, 04801/04802 सीकर-जयपुर, और 04853/04854 सीकर-लोहारू डेली स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं अब पहले से निर्धारित समय से आगे बढ़ाई गई हैं।

इस विस्तार की जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी ट्रेनों का संचालन 1 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक नियमित रूप से जारी रहेगा। इस कदम से क्षेत्रीय परिवहन को मजबूती मिलेगी और यात्री आवागमन सुगम होगा।

abtakSikar