सीकर व्यापार महासंघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रूघजी चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

सीकर व्यापार महासंघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रूघजी चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

सीकर व्यापार महासंघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रूघजी चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज सीकर में विभिन्न सेवा एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल स्मृति वन में नीलम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगो के सानिध्य में विशाल वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई। इसके पश्चात पीपली नगर स्थित शिव गौ चिकित्सालय में गौ सेविका ज्योति तनवानी के सानिध्य में गौ सेवा कार्य किए गए।

स्व. रूघजी चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि जाट बाजार स्थित दीवान जी की धर्मशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात मंच संचालक एवं इतिहासकार महावीर पुरोहित ने स्व. चौधरी के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जगदीश चौकड़ीका, ओमेंद्र खीचड़, शिवदयाल सिंह मिल, गौ सेविका ज्योति तनवानी, एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर जांगीड़, विश्वनाथ साबू एवं दिनेश जाखड़ ने स्व. रूघजी चौधरी के सामाजिक एवं व्यापारिक योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।

सीकर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अरूण भूकर ने स्व. रूघजी चौधरी के पदचिह्नों पर चलते हुए सीकर के व्यापार की प्रगति एवं व्यापारियों की सेवा के लिए अपनी सतत प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जुगलकिशोर अग्रवाल, विजयपाल खीचड़ प्रधान, मदनप्रकाश मावलिया, महेंद्र पारीक, कैलाश घासोलिया, सीए उद्देश घासोलिया, संध्या अवस्थी, रविकांत तिवाड़ी, संदीप ओला, ज्योति तनवानी, सरिता पेशवानी, सुमित्रा शर्मा, मनोज भास्कर, लालचंद जांगिड, बृजमोहन सुंडा, सुनील चौधरी, जसबीर भूकर, दीपक पारीक, केशव अग्रवाल, इम्तियाज गौरी, रविंद्र गहलोत, कृष्णा शर्मा, संजू गोकुल गोदारा, महेश गोयल, गणेश सोनी, रतन सिंह ओला, ओमप्रकाश,मोहिनीश ढाका, संतोष सैन,मुरलीधर सैनी, सुभाष ढाका,शिवपाल गढ़वाल ,सहित अनेक व्यापारियों की गरिमामयी सहभागिता रही।

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS