सीकर व्यापार महासंघ रजि. के संस्थापक अध्यक्ष रूघजी चौधरी का निधन…

सीकर व्यापार जगत में शोक की लहर

सीकर व्यापार महासंघ रजि. के संस्थापक अध्यक्ष रूघजी चौधरी का बुधवार को सुबह 11 बजे निधन हो गया। रूघजी चौधरी 90 वर्ष के थे और पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। चौधरी का जन्म 2 अक्टूबर 1934 को हुआ था। आज उन्होने अपने पैतृक गांव गोठड़ा भूकरान में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर व्यापार जगत में शोक की लहर है।

उनका दाह संस्कार पैतृक गांव गोठड़ा भूकरान में शाम 4 बजे किया जाएगा। सीकर व्यापार महासंघ रजिस्टर्ड के अध्यक्ष अरूण भूकर ने बताया रूघजी चौधरी पिछले 11 महीने से अस्वस्थ थे और उनकी घर पर ही देखभाल हो रही थी , आज सुबह 11 बजे उन्होने अंतिम सांस ली। भूकर ने बताया कि रूघजी चौधरी पिछले 25 वर्षों से बाजार के अध्यक्ष के रूप में व्यापारियों की सेवा कर रहे थे , उनका निधन सीकर व्यापार जगत के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी पूर्ती संभव नहीं है। उन्होने जीवन पर्यन्त व्यापारिक हितों के लिए काम किया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गोठड़ा भूकरान में शाम 4 बजे किया जाएगा।

abtakSikar