सीकर व्यापार संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन…

बेसहारा पशुओं की समस्या पर उठाई गई मांगें

सीकर व्यापार संघ ने सोमवार को शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शहर में बड़ी संख्या में बेसहारा पशु घूम रहे हैं, जिनकी देखभाल के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। हाल ही में एक छात्र भी सांड के हमले में घायल हो गया। सीकर व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक और महामंत्री कैलाश स्वामी ने नंदीशाला खोलने और पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी प्रसाद माउका, अनिल शर्मा, चांदपोल गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष नाथूराम ओला, रानी सती रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, एडवोकेट बजरंग सिंह शेखावत और गोसेविका ज्योति तनवानी उपस्थित थे।

abtakhindi news