सीकर व्यापार संघ प्रतिनिधि मंडल ने यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार का स्वागत किया। इस दौरान व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक ने नए दूजोद गेट के पास ट्रैफिक जवान की नियुक्ति की मांग की।
अध्यक्ष दयालसिंह शेखावत ने सुझाव दिया कि शहर में ट्रैफिक मित्र बनाए जाएं। वहीं, मुख्य संरक्षक मदन प्रकाश मावलिया ने लुहारू स्टैंड से नायकन मोहल्ले की सड़क ठीक कराकर ट्रैफिक सुधारने का सुझाव दिया। महामंत्री कैलाश स्वामी और अटल तिवाड़ी ने कलेक्टर के बंगले के सामने बिसायतियान मोहल्ले की सड़क को वनवे बनाने और दुकानों के सामने सफेद पट्टी बनवाने की बात कही।
प्रतिनिधि मंडल ने शहर में पार्किंग निर्माण और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की भी मांग की।