सीकर व्यापार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, शहर की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

सीकर व्यापार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, शहर की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

सीकर व्यापार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, शहर की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग
सीकर

सीकर व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में मुख्य रूप से शहर की टूटी-फूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत (पैच वर्क), क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की दुरुस्ती, बिगड़ते यातायात प्रबंधन का समाधान, और आवारा पशुओं को नंदी शाला में शिफ्ट करने की मांगें शामिल थीं। संघ का कहना है कि इन समस्याओं के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो शहर की व्यवस्था और अधिक चरमरा सकती है। इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, राधेश्याम पारीक, जिला संयोजक बी.एल. सोनी, महामंत्री कैलाश स्वामी, काशी प्रसाद माऊका, जसबीर भूकर, मदन प्रकाश मावलिया, नारायण सिंह शेखावत सबलपुरा, नंद सिंह नरूका, और दीनदयाल शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS