सीकर व्यापार संघ ने दी व्यापारियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ
सीकर
दिवाली के पावन पर्व पर सीकर व्यापार संघ ने नगर भ्रमण कर समस्त व्यापारी बंधुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, संस्थापक राधेश्याम पारीक, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री कैलाश स्वामी, संयोजक शिवप्रसाद सोनी, तथा गणेश सोनी, दीनदयाल शर्मा, भावेश इंदोरिया, मनोज चोकडीका, बनवारी मालपानी, गोपाल बियाणी एवं पवन पारीक सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर सभी व्यापारियों को शुभकामनाएँ दीं और नगर में खुशहाली, समृद्धि एवं आपसी एकता की कामना की।