सीकर व्यापार संघ ने महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृतकों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

व्यापार संघ के प्रमुख सदस्य और संरक्षक ने दी श्रद्धांजलि, संगठन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया

सीकर व्यापार संघ ने महर्षि परशुराम पार्क में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के संस्थापक राधेश्याम पारीक ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सभी को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर व्यापार संघ के प्रमुख सदस्य, जैसे कि मुख्य संरक्षक मदन प्रकाश मावालिया, स्टेशन रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष चौधरी जसवीर भूकर, रानीसती रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र चौघरी, पिपराली रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील कौशिक और अन्य सदस्य जैसे विनोद सैन, पवन शर्मा, शंकर लाल सोनी, ज्योति तनवानी और ज्योत्सना वर्मा ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।

abtakhindi news