सीकर शहर में ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद ने मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को कल्याण सर्किल, तबेला बाजार, स्टेशन रोड, लोहारू बस स्टैंड, श्रमदान मार्ग और एसके अस्पताल के आसपास अवैध कब्जे हटाए गए। दुकानों के बाहर अतिक्रमण क्षेत्र में रखे गए सामान को जब्त कर लिया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके।
ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर सुभाष राहड़ ने बताया कि पहले व्यापारियों को समझाइश दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। ऐसे में नगर परिषद की टीम और RAC के सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया। अब अगला कदम सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करना है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुधार हो सके।